UP Board 10th 12th Results 2022: जानिए, कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Results 2022:लगभग 50 लाख छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा बहुप्रतीक्षित यूपी बोर्ड 10 वीं 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि यूपीएमएसपी अगले सप्ताह बोर्ड के रिजल्ट घोषित करेगा। हालांकि बोर्ड ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
पिछले हफ्ते यूपी बोर्ड के अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि 10 वीं और 12 वीं दोनों कक्षाओं के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यूपी कक्षा 10 वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख जल्द ही अधिकारियों द्वारा घोषित की जाएगी।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 इन वेबसाइटों पर होगा उपलब्ध
यूपी बोर्ड 10 वीं 12 वीं रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' या 'यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिखा है।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
चरण 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 5: आपका यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS