UP Board Result 2019 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट घोषित, ये रही टॉपर्स लिस्ट

UP Board 10th 12th Result 2019: यूपी बोर्ड 10वीं 12वी रिजल्ट 2019 आज यानी शनिवार को घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट प्रयागराज स्थिति उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् मुख्यालय से दोपहर 1.00 बजे से घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड ने upresults.nic.in पर रिजल्ट में देरी को लेकर सूचना जारी की है। उन्होंने बताया है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 1 बजे से जारी होगा।
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दोपहर 1.00 बजे और यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 1.30 बजे जारी होगा। पहले यूपी बोर्ड 12वीं और10वीं का रिजल्ट का समय दोपहर साढ़े 12 बजे था। यानी इसमें आधे घंटे की देरी हो सकती है। जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है वे छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसबार यूपी बोर्ड परीक्षा कुल 58 लाख 06 हजार 922 छात्र दी थी। जिसमें से 10वीं के कुल 31 लाख 95 लाख 603 छात्र और वहीं 12वीं की परीक्षा में कुल 26 लाख 11 हजार 319 छात्र थे।
UP Board Result 2019 Live Updates:
12:54 PM: इस बार यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 70 फीसदी रहा है इसमें 76.46 लड़कियां पास हुई है।
12:53 PM: इस बार यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 80 फीसदी रहा है। इसमें 83.98 लड़कियां पास हुई है।
12.50 AM : यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है। गौतम रघुवंशी ने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है और शिवम ने 97 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा और तनूजा विश्वकर्मा ने 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
12.50 AM : यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं में 70 फीसदी छात्र सफल हुए है और 10वीं में 80 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।
12.10 PM: यूपी बोर्ड के पांचों मुख्यालय के अपर सचिव बोर्ड मुख्यालय पहुंचे। समिति की बैठक शुरू हुई।
12.00 PM : यूपी बोर्ड ने upresults.nic.in पर रिजल्ट में देरी को लेकर सूचना जारी की है। उन्होंने बताया है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 1 बजे से जारी होगा। यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दोपहर 1.00 बजे और यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 1.30 बजे जारी होगा। पहले यूपी बोर्ड 12वीं और 10वीं का रिजल्ट का समय दोपहर साढ़े 12 बजे था। इसमें आधे घंटे की देरी हो सकती है।
11:30 AM: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में फेल होने वाले छात्र कम्पार्टमेन्ट परीक्षा में शामिल हो सकत हैं। इस बार यूपी बोर्ड की कम्पार्टमेन्ट परीक्षा जून माह में आयोजित की जा सकती हैं।
11.00 AM - बोर्ड कार्यालय में ई-मेल फोन नंबर से करें पूछताछ
क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज 0532-2423265 [email protected]
क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ 0121-2660742 [email protected]
क्षेत्रीय कार्यालय बरेली 0581-2576494 [email protected]
क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी 0542-2509990 [email protected]
क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर 0551-2205271 [email protected]
मुख्यालय प्रयागराज 0532-2623182 [email protected]
9.30 AM - इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 58,06,922 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 10वीं में 31,95,603 छात्रों ने थे, जबकि 12 की परीक्षा में 26,11,319 छात्र शामिल हुए थे।
9.00 AM - यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस बार 7 फरवरी से शुरू हुई थी। 10वीं की परीक्षा 14 दिन और 12वीं की परीक्षा 16 दिन में समाप्त हुई थी। ऐसा पहली बार हुए कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इतनी जल्दी खत्म हो गई।
8.30 AM - यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के किसी भी विषय में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 35 प्रतिशत मार्क्स लानें होंगे।
8.00 AM - यूपी बोर्ड 10वीं 12वी रिजल्ट 2019 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के मुख्यालय से प्रभारी शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय व बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की मौजूदगी में जारी किया जाएगा।
7.40 AM - साल 2019 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था।
7.25 AM - यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
7.00 AM - यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज यानी शनिवार दोपहर 12.30 बजे जारी होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS