UP Board Result Out: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, फिर लड़कियां अव्वल

UP Board Result Out: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, फिर लड़कियां अव्वल
X
UP Board 10th 12th Result Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे करें चेक...

UP Board 10th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Board of Secondary Education) की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा (UPMSP 10th Result) देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, यूपी बोर्ड (UP Board) ने आज यानी 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल करीब 31,16,487 छात्र-छात्राओं (Students) ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं दी थीं। उत्तर प्रदेश (UP Board) बोर्ड के परिणाम में हाई स्कूल में 89.78 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जिसमें 86.64 फीसदी लड़के तो 93.34 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। बारहवीं की बात करें तो 12वीं में 75.52 फीसदी परिणाम आया है। इसमें 69.34 फीसदी लड़के और 83 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।

बता दें कि परीक्षा मार्च महीने में ही समाप्त हो गई थी, जिसके बाद सभी छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। 31 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं (UP Board High School Exam) फरवरी महीने में आयोजित की गई थीं, जो परीक्षाएं 3 मार्च तक चली थीं। रिजल्ट आने के बाद छात्र रिजल्ट के साथ अपना स्कोरकार्ड भी देख सकते हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result 2023 ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबासाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर जाने के बाद छात्रों को 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिंक दिए जाएंगे।
  • छात्र को रिजल्ट लॉगिन डिटेल्स को भरना होगा।
  • अपना डिटेल्स भरने के बाद छात्रों को सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके आपके स्क्रिन पर रिजल्ट दिखने लगेगा और स्कोरकार्ड भी चेक कर सकते हैं।

Tags

Next Story