UPMSP Class 10th Exam 2023:जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का मॉडल प्रश्न पत्र, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UP Board 2023 Model Paper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अगले साल होने वाली फाइनल यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा के लिए मॉडल पेपर (Sample Paper) जारी किया है। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 2023 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी किया गया हैं।
जो छात्र अगले साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले है वे इस मॉडल टेस्ट पेपर के माध्यम से आगामी परीक्षा के प्रश्न पैटर्न (Question Pattern), मार्किंग स्कीम (Marking Scheme) का अंदाजा लगा सकते है और उसी के हिसाब से अपनी तैयारी कर सकते है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu के माध्यम से सैंपल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। अधिकांश विषयों के लिए मॉडल पेपर पीडीएफ (Model Paper PDF) उपलब्ध हैं।
वहीं कक्षा 10 के शेष विषयों और कक्षा 9, 11 और 12 के विषयों के लिए भी बोर्ड द्वारा जल्द ही मॉडल प्रश्न पत्र प्रकाशित करने की संभावना है। आने वाले समय में बोर्ड द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए तारीख और समय की घोषणा करने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
यूपी बोर्ड कक्षा 10 मॉडल पेपर 2022-23- डाउनलोड करने के चरण
- सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारित वेबसाइट - upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'मॉडल पेपर' लिंक पर क्लिक करें।
- यह आपको उस पेज पर ले जाएगा जहां आप क्लास 10 के नवीनतम यूपी बोर्ड (latest UP board sample papers) के नमूना पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- विषय-वार डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और अपने डिवाइस पर पीडीएफ फाइलों (PDF Files) को सेव करें।
- छात्र कक्षा 10वीं के यूपीएमएसपी नमूना पत्रों का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 के लिए कुल 58,67,329 छात्रों ने पंजीकरण (Registration) कराया है। जिसका मतलब है कि 2022 की तुलना में 2023 में करीब 6.74 लाख अधिक छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले है। कुल पंजीकृत छात्रों में से, 31,16,458 कक्षा 10 से हैं और 27,50,871 कक्षा 12 के हैं। 2021-22 में कुल 51,92,689 छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत करवाया था, जिनमें कक्षा 10 के लिए 27,81,654 और कक्षा 12 के लिए 24,11,035 छात्र शामिल थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS