UP Board Exam 2021: यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा नई डेटशीट हुई जारी, जानिए लेटेस्ट अपडेट

UP Board Exam 2021: यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा नई डेटशीट हुई जारी, जानिए लेटेस्ट अपडेट
X
UP Board Exam 2021:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी में होने वाली पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) की वजह से यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 (UP Board Exam 2021) को स्थगित कर दिया। यूपी बोर्ड ने अब 8 मई से 28 मई तक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होने वाली थी। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से सुबह 11:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5:15 तक बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर संशोधित डेटशीट चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 के लिए नई तिथियां

हिंदी, प्राथमिक हिंदी - 8 मई 2021

अरबी, फारसी, संगीत, पाली - 10 मई

गृह विज्ञान- 11 मई 2021

ड्राइंग, रंजन कला, कंप्यूटर - 12 मई 2021

संस्कृत, संगीत वाद्य - 13 मई 2021

अंग्रेजी - 17 मई 2021

वाणिज्य, सिलाई - 18 मई 2021

सामाजिक विज्ञान - 19 मई 2021

कृषि, मानव विज्ञान, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी, आईटीईएस - 20 मई 2021

विज्ञान - 22 मई 2021

गुजराती, उर्दू , पंजाबी, बंगाली, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, नेपाली -24 मई 2021

गणित -25 मई 2021

Tags

Next Story