UP Police Constable Final Answer Key 2019: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की uppbpb.gov.in से करें डाउनलोड

UP Police Constable Final Answer Key 2019: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPBPB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2019 जारी कर दी है। उम्मीदवार जो यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित हुए थे, वे UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2019 2 फरवरी को जारी की गई थी और 7 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों और उम्मीदवार द्वारा दर्ज आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई है।
यूपी पुलिस सिविल सेवा और रिजर्व पीएसी परीक्षा 2019 27 जनवरी, 28 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 4 फरवरी 2019 से 7 फरवरी 2019 के दौरान यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2019 जारी किया और 7 फरवरी, 2019 तक अभ्यावेदन आमंत्रित किया।
यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल उत्तर कुंजी 2019 (UP Police Constable Final Answer Key 2019): ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार UPPBP की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
चरण 2. वेबसाइट के होमपेज पर फ्लैस हो रही यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2019 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लिंक पर क्लि करने पर एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
चरण 4. उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट निकाल लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेब भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट घोषित की तारीख की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट समय समय पर चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल सिविल पुलिस में 31,360 पदों पर नियुक्ति की जाएगी और प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबल (पीएसी) में कॉन्स्टेबल की 18,208 रिक्तियों के लिए है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS