UP Police Constable Result 2019 : जानिए यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब होगा घोषित

UP Police Constable Result 2019 : जानिए यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब होगा घोषित
X
UP Police Constable Result 2019: उत्तर प्रदेश में 49568 पदों के लिए जनवरी 2019 में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा, यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2019 अगले महीने यानि अक्टूबर में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर घोषित किया जाएगा

UP Police Constable Result 2019: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जनवरी 2019 में आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (UP Police Constable Result) अक्टूबर 2019 में घोषित किया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2019 (UP Police Constable Result 2019) यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड किए जाएगे। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर कांस्टेब रिजल्ट 2019 डाउलनोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में जो उम्मीदवार सफल होंगे उनको शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जिसके लिए एडमिट कार्ड अलग यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने पिछले साल अक्टूबर में 31,360 सिविल कांस्टेबल और 18,208 रिजर्व पीएसी (पुरुष) पदों पर भर्ती की घोषणा की थी और इस साल 27 जनवरी और 28 जनवरी 2019 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। यूपी कांस्टेबल भर्ती 2018 के लिए 19 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।


यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2019 (UP Police Constable Result 2019) ऐसे करें चेक

चरण 1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर दिख रहे UP Police Constable Result के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लिंक पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएागा।

चरण 4. उम्मीवार उस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर खोज लें।


आपको बता दें कि अक्टूबर में कांस्टेबल भर्ती की घोषणा से पहले बोर्ड ने पिछले साल जनवरी में एक और बड़े पैमाने पर कांस्टेबल भर्ती की घोषणा की थी और इस साल फरवरी में फाइनल चयन लिस्ट जारी की थी।

इस बीच, बोर्ड ने कंप्यूटर ग्रेड ए के पदों पर चयन के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया के लिए अंतिम परिणाम जारी किया। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए बोर्ड ने 2017 में एक विशेष भर्ती की घोषणा की थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story