UP Police Constable Vacancy: जल्द होगी 52,699 सिपाहियों की भर्ती, जानें आवेदन का तरीका

UP Police Constable Vacancy: जल्द होगी 52,699 सिपाहियों की भर्ती, जानें आवेदन का तरीका
X
UP Police Constable Bharti 2023: उत्तर प्रदेश में 52,699 पदों पर पुलिस सिपाहियों की भर्ती जल्द होने जा रही है। इस भर्ती के जरिए 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। साथ ही, इसकी परीक्षा भी इसी साल कराई जा सकती है।

UP Police Constable Bharti 2023: उत्तर प्रदेश में पुलिस की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी पुलिस में जल्द ही हजारों खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि राज्य में लगभग 52699 पदों पर भर्ती करने की तैयारी हो रही है। जैसे ही इसका नोटिफिकेशन जारी होता है, उसके बाद उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर पाएंगे। यूपी पुलिस भर्ती से जुड़ी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करना है, अंतिम तिथि क्या है आदि के बारे में आप ऑफिशियल साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। बता दें कि प्रदेश पुलिस के इतिहास में यह सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है।

साल के अंत तक होगी परीक्षा

लिखित परीक्षा और भर्ती से जुड़े अन्य कार्यों के लिए कार्यदाई संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित की जा सकती है। एक बार संस्था का चयन हो जाने के बाद इस साल के अंत तक लिखित परीक्षा कराई जा सकती है। बता दें कि पहले यह भर्ती 33757 पदों पर होनी थी, लेकिन अब 10 महीने से इस संबंध में कार्रवाई शुरू नहीं होने की वजह से भर्तियों की संख्या बढ़कर 52699 कर दी गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल साइट पर अपनी नजर बनाए रखें, ताकि जैसे ही प्रक्रिया शुरू हो और आवेदक जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर पाएं।

Also Read: Chandigarh Police ASI Recruitment 2023: जारी हुआ नोटिफिकेशन, इस दिन से कर पाएंगे आवेदन

25 लाख आवेदन की उम्मीद

ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस भर्ती के जरिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसके साथ ही नकल करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि यूपी पुलिस में ये भर्ती सिपाही नागरिक पुलिस, फायरमैन, सिपाही यूपीएसएसएफ और सिपाही पीएसी पर होंगी।

Tags

Next Story