UP Police Female Constable Result: यूपी पुलिस महिला कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

UP Police Female Constable Result:  यूपी पुलिस महिला कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
X
UP Police Female Constable Result 2019: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर सिपाही भर्ती में शामिल महिला उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

UP Police Female Constable Result 2019: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर सिपाही भर्ती में शामिल महिला उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 2052 महिला उम्मीदवार सफल हुए हैं। इस चयन प्रक्रिया में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित पुरुष वर्ग के 36 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। करीब छह साल लंबे इंतज़ार के बाद इन उम्मीदवारों को मिला है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव ने कहा कि यूपी पुलिस महिला कांस्टेबल भर्ती 2013 के रिजल्ट को यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट वेबसाइट पर बहुत सावधानी पूर्वक अपलोड किया गया है। फिर भी किसी किसी तरह की तकनीकी गलती के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं है और गलती पाए जाने पर इस त्रुटिपूर्ण अंकन का किसी भी तरह का लाभ या अधिकार प्राप्त होगा या अनुमन्य होगा।

आपको बता दें कि इस मामले में प्रमोद कुमार सिंह बनाम राज्य सरकार व अन्य के मुकदमे में 20 फरवरी 2019 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया है।

यूपी पुलिस महिला कांस्टेबल रिजल्ट (UP Police Female Constable Result) ऐसे करें चेक

चरण 1. सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.इन पर जाएं।

चरण 2. वेबसाइट होमपेज आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2013 का संशोधित चयन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. स्क्रीन पर पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी, उसमें अपना रोल नंबर और नाम देख लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story