यूपी पुलिस भर्ती के लिए दूसरी कट ऑफ जारी, यहां से करें चेक

यूपी पुलिस भर्ती के लिए दूसरी कट ऑफ जारी, यहां से करें चेक
X
UP Police Recruitment 2018: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उत्तर प्रदेश में सिविल पुलिस और पीएसी में कांस्टेबल भर्ती के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट (UP Police Recruitment 2018 Second Cut Off List) जारी कर दी है।

UP Police Recruitment 2018:

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उत्तर प्रदेश में सिविल पुलिस और पीएसी में कांस्टेबल भर्ती के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट (UP Police Recruitment 2018 Second Cut Off List) जारी कर दी है। यूपीपीबीपीबी ने दूसरी कट ऑफ लिस्ट में कुछ और उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PMT) के लिए बुलाया है।

यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अतिरिक्त कट ऑफ लिस्ट (UP Police Second Cut Off List) चेक कर सकते हैं।

UP Police Result 2018: कांस्टेबल परीक्षा की कट ऑफ जारी, ये रहा Direct Link

यूूपी पुलिस भर्ती 2018 दूसरी कट ऑफ लिस्ट (UP Police Recruitment 2018 Second Cut Off List)

Submit

आपको बता दें कि यह भर्ती यूपी पुलिस सिविल और पीएससी में आरक्षी के 49000 पदों पर होनी है। यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा की इस कट ऑफ में सफल उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PMT) के लिए यूपीपीबीपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Result 2018 / यूपी पुलिस कांस्टेबल DV और PST के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का Direct Link

यूपी पुलिस भर्ती 2018 (UP Police Recruitment 2018) की कट ऑफ ऐसे करें चेक

चरण 1. यूपी पुलिस भर्ती 2018 की कट ऑफ लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले UPPBPB ऑफिशियल uppbpb.gov.in वेबसाइट पर क्लिक करें।

चरण 2. यूपी पुलिस भर्ती 2018 की कट ऑफ लिस्ट चेक करने के लिए इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर 'अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण हेतु अतिरिक्त अभ्यर्थियों को बुलाये जाने के सम्बन्ध में कटऑफ सम्बन्धी सूचना' लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. यूपी पुलिस भर्ती 2018 की कट ऑफ लिस्ट चेक करने के लिए इसके बाद एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी, उसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

यूपी पुलिस भर्ती 2018 की दूसरी कट ऑफ लिस्ट:

सामान्य - 215.58

ओबीसी - 204.74

एससी - 172.94

एसटी - 135.11

भूतपूर्व सैनिक - 60

महिला -181.53

होमगार्ड्स - 60

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित - 60

यूपीपीबीपीबी ने यूपी पुलिस भर्ती 2018 के लिए पदों संख्या के 1.5 गुना उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PMT) के लिए बुलाया जा रहा है। यूपी पुलिस कट ऑफ 2018 (UP Police Cut-off 2018) में सफल उम्मीदवारों का शारीरिक मानक परीक्षण 26 दिसंबर 2018 को होने की संभावना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story