UPTET 2021: पेपर लीक होने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई रद्द, अब इस दिन होगा एग्जाम

UPTET 2021: पेपर लीक होने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई रद्द, अब इस दिन होगा एग्जाम
X
UPTET 2021:उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रश्न पत्र वायरल होने के बाद यूपीटीईटी 2021 (UPTET 2021) की परीक्षा रद्द कर दी है।

UPTET 2021:उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर वायरल होने के बाद यूपीटीईटी 2021 (UPTET 2021) की परीक्षा रद्द कर दी है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आज यानी 28 नवंबर को होनी थी, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से इसे आज ही निरस्त कर दिया गया है। यूपी टेट की परीक्षा अब एक महीने बाद दोबारा होगी।

वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सॉल्वर गैंग के कई सदस्यों का गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल टास्क फोर्स STF इस मामले की जांच कर रही है। प्रश्न पत्र मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल हो गया। बोर्ड ने बताया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए फिर से कोई शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा की सही तारीख नियत समय में जारी की जाएगी।

यूपीटीईटी 2021 का आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। यह राज्य भर के विभिन्न सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है। पहले के दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षा एक विजिटिंग टीम, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सख्त निगरानी में आयोजित की जानी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने सभी केंद्र प्रशासकों को आज सुबह 7.30 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए थे।

Tags

Next Story