UPSC Civil Services Exam 2022: यूपीएससी ने सिविल सेवा के लिए पदों की बढ़ाई संख्या, जानिए डिटेल्स

UPSC Civil Services Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि 861 पदों के लिए होने वाले भर्ती में अब पदों की सख्या बढ़ाकर 1011 कर दी गई है। सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस), ग्रुप 'ए' अधिकारियों की भर्ती के लिए अतिरिक्त 150 पद जोड़े गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा- 2022 के माध्यम से भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS), ग्रुप 'ए' में 150 कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। तदनुसार, सरकार (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के माध्यम से भर्ती के लिए सेवाओं की सूची में आईआरएमएस, समूह 'ए' को शामिल करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
गौरतलब है कि सरकार ने पहले 2019 में सिविल सेवाओं में आईआरएमएस को शामिल करना बंद कर दिया था और इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के माध्यम से इस परीक्षा को आयोजित करने का निर्णय लिया है। दिसंबर 2019 में रेल मंत्रालय ने सभी स्तरों पर भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के लिए भारतीय रेलवे की आठ मौजूदा सेवाओं के एकीकरण की घोषणा की।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि हालांकि, एकीकरण और परस्पर वरिष्ठता के असाइनमेंट के तौर-तरीकों को वैकल्पिक तंत्र द्वारा तय किया गया था। इसके लिए, रेल मंत्रालय और डीओपीटी वैकल्पिक तंत्र द्वारा उठाए जाने से पहले आवश्यक फॉर्मूले पर काम करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी को भी नुकसान न हो। हालांकि, पिछले दो वर्षों में ऐसी कोई भर्ती नहीं की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS