UPSC Civil Services Mains 2020: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की रिजर्व लिस्ट हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPSC Civil Services Mains 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य 2020 परीक्षा के लिए रिजर्व लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से रिजर्व लिस्ट चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 24 सितंबर 2021 को घोषित किया गया था और 836 वैकेंसियों के खिलाफ आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और केंद्रीय सेवा समूह ए और ग्रुप बी में नियुक्ति के लिए योग्यता क्रम में 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी।
आयोग ने अब सिविल सेवा परीक्षा 2020 के आधार पर शेष पदों को भरने के लिए 75 उम्मीदवारों की सिफारिश की है, जिसमें 52 सामान्य, 19 ओबीसी, 2 ईडब्ल्यूएस और 2 एससी शामिल हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य 2020 रिजर्व लिस्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य 2020: रिजर्व लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स 2020 रिजर्व लिस्ट पर क्लिक करें।
चरण 3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना नाम देख सकते हैं।
चरण 4. फ़ाइल डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS