UPSC Civil Services Admit Card 2022: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

UPSC Civil Services Prelims Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने 10 मई 2022 को सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए है। जो उम्मीदवार लिखित प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देश भर में 5 जून 2022 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स के दिन एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना चाहिए। परीक्षा स्थल में प्रवेश परीक्षा शुरू होने के समय से 10 मिनट पहले यानी सुबह की शिफ्ट के लिए सुबह 9.20 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए 2.20 बजे बंद कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी उपस्थित उम्मीदवारों को नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करना होगा।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 डाउलनोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उम्मीदवार द्वारा चिह्नित गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS