UPSC CSE Prelims 2021: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 27 जून को होगी आयोजित, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

UPSC CSE Prelims 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा (CSE) का आयोजन 27 जून को करेगा। यूपीएससी द्वारा आज जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक CS(P)E-2021 (including IFoS(P)E-2021) पहले से घोषित शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएगा। सिविल सेवा परीक्षा 2021 (CSE 2021) और भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFoSE 2021) नोटिफिकेशन आज जारी होने की उम्मीद है।
यूपीएससी सिविल सेवा 2021 परीक्षा पैटर्न
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा में पेपर I और II शामिल हैं। ऑब्जेक्टिव टाइप में, बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं जो कुल 400 अंकों के होते हैं। सामान्य अध्ययन के पेपर - II में, एक उम्मीदवार को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंकों के साथ अर्हता प्राप्त करनी होती है।
हर प्रश्न के लिए नकारात्मक अंक उस प्रश्न को दिए गए अंकों का एक तिहाई होता है। पेपर -1 में प्रश्न सात अलग-अलग परीक्षा क्षेत्र जैसे पेपर -1 में प्रश्न विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इतिहास और संस्कृति, भूगोल, भारतीय राजनीति, भारतीय अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और पारिस्थितिकी और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाओं आते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS