UPSC Civil Services Toppers List: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर्स लिस्ट हुई जारी, यहां से करें चेक

UPSC Civil Services Toppers List: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा रिजल्ट 2021 की लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल टॉप 3 रैंक पर लड़कियों ने अपना कब्जा किया है। यूपीएससी आईएएस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है, उसके बाद अंकिता अग्रवाल ने दूसरा और गामिनी सिंगला ने तीसरी रैंक हासिल की है।
यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी सिविल सेवा 2021 टॉपर्स लिस्ट
1. श्रुति शर्मा
2. अंकिता अग्रवाल
3. गामिनी सिंगला
4. ऐश्वर्या वर्मा
5. उत्कर्ष द्विवेदी
6. यक्ष चौधरी
7.सम्यक एस जैन
8. इशिता राठी
9. प्रीतम कुमार
10. हरकीरत सिंह रंधावा
11. शुभंकर प्रत्यूष पाठक
12. यशार्थ शेखर
13. प्रियंवदा अशोक म्हादलकर
14. अभिनव जे जैन
15. सी यशवंतकुमार रेड्डी
16. अंशु प्रिया
17. महक जैन
18. रवि कुमार सिहाग
19. दीक्षा जोशी
20. अर्पित चौहान
21. दिलीप के कैनिककारा
22. सुनील कुमार धनवंत:
23. आशीष
24. पुष्पपति साहित्य
25. श्रुति राजलक्ष्मी
इस वर्ष, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए यूपीएससी द्वारा कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया है। इनमें 244 सामान्य, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।
नोटिस के अनुसार विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति परीक्षा के नियमों में निहित प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध वैकेंसियों की संख्या के अनुसार की जाएगी। रिकमंडेड 80 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल रखी गई है और 1 उम्मीदवार का रिजल्ट रोक दिया गया है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के अंक रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS