UPSC ESE Prelims Admit Card 2022: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPSC ESE Prelims Admit Card 2022: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
X
UPSC ESE Prelims Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 31 जनवरी 2022 को इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं।

UPSC ESE Prelims Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 31 जनवरी 2022 को इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से 20 फरवरी 2022 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 20 फरवरी, 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: महत्वपूर्ण जानकारी के साथ लॉगिन विवरण दर्ज करें।

चरण 4: 'सबमिट' पर क्लिक करें।

चरण 5: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

Tags

Next Story