Admit Card 2023: कल जारी होगा UPSSSC PET परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Admit Card 2023: कल जारी होगा UPSSSC PET परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
X
UPSSSC PET Admit Card 2023: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने के लिए डेट की घोषणा कर दी गई है।उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे ।

UPSSSC PET Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पीईटी के एडमिट कार्ड (PET Admit Card 2023) जारी होने के डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 अक्टूबर 2023 को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET की कब होगी परीक्षा

UPSSSC पीईटी की परीक्षा 28 अक्टूबर 2023 और 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों ही दिन दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। यह प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य के 35 जिलों में आयोजित की जाएगी।

UPSSSC PET Admit Card ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • यूपीएसएसएससी परीक्षा का एडमिट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें ।
  • मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपको यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड पर दी गई सभी डिटेल्स ध्यान से पढ़ें।
  • अंत में अपने डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
  • अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

Also Read: UGC Fellowships 2023: यूजीसी ने बढ़ाई फैलोशिप स्टाइपेंड, जानें क्या होगी राशि

Tags

Next Story