UPSSSC : यूपी में ग्राम पंचायत सचिव के 3000 पद भरे जाएंगे, जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन, पढ़िये डिटेल्स

UPSSSC Gram Panchayat Sachiv Recruitment : उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में खाली पंचायत सचिव के तीन हजार पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। राज्य के पंचायतीराज विभाग की ओर से इस बारे में 3000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राज्य अधीनस्थ चयन आयोग को Requisition भेज दिया गया है। पहले 1500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी होगी और इसके बाद बाकी 1500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।
यह जानकारी पंचायतीराज निदेशक अनुज झा द्वारा दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा है कि आयोग द्वारा जल्द ही इन खाली पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में पंचायत सचिव के कुल 8100 पद खाली हैं। इनमें से तीन हजार पद काफी लंबे अरसे से खाली चल रहे हैं। वहीं ग्राम्य विकास अधिकारियों को मिला लिया जाए तो पंचायत सचिव का कामकाज सम्भाल रहे ऐसे अफसरों की कुल तादाद करीब 17 हजार बैठती है जबकि प्रदेश में 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायतें हैं।
इस तरह से इन तीन हजार खालों पदों पर भर्ती के बावजूद भी एक-एक पंचायत सचिव पर चार से पांच ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी रहेगी। पंचायतीराज निदेशक के अनुसार पंचायत सचिव का काम क्लस्टर पर होता है और स्वाभाविक है कि एक पंचायत सचिव को कई ग्राम पंचायतों का काम भी देखना पड़ता है।
इसी तरह दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भी जल्द ही प्रधानाचार्य व शिक्षक के 300 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। विभाग के मंत्री नरेन्द्र कश्यप के अनुसार यह भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS