UPTET Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे करे पाएंगे चेक

UPTET Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा यूपी टीईटी 2021 के एडमिट कार्ड आज यानी 19 नवंबर, 2021 को जारी किए जाने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के लिए यूपी डीएलएड की आधिकारिक साइट updeled.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
यूपीटीईटी परीक्षा 28 नवंबर को दो पालियों में प्राथमिक स्तर के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और जूनियर स्तर के लिए दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. प्राधिकरण 2 दिसंबर 2021 को आंसर की जारी करेगा और आंसर की को चुनौती देने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2021 तक होगी। यूपीटीईटी 2021 के रिजल्ट 28 दिसंबर को घोषित होने की उम्मीद है।
यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. यूपी डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
चरण 2. यूपी टीईटी 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. नए पेज पर उपलब्ध यूपीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड लिंक के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6. एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
चरण 7. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS