UPTET Final Answer Key 2021: यूपीटेट फाइनल आंसर की आज होगी जारी, जानिए डिटेल्स

UPTET Final Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की फाइनल आंसर की 2021 आज यानी 7 अप्रैल 2022 को जारी होगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपी डीएलएड की आधिकारिक साइट updeled.gov.in के माध्यम से फाइनल आंसर की चेक कर पाएंगे।
राज्य में परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल आंसर की 28 जनवरी 2022 को जारी की गई थी। आपत्ति करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2022 तक थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से आंसर की डाउनलो ड कर सकते हैं। .
यूपीटेट फाइनल आंसर की 2021: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. यूपी डीएलएड की आधिकारिक साइट updeled.gov.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध यूपीटेट फाइनल आंसर की 2021 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 4. फाइनल आंसर की चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
चरण 5. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट 8 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। अब विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर यूपीटेट 2021 की संशोधित आंसर की 7 अप्रैल को घोषित की जाएगी और इसके आधार पर रिजल्ट 8 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS