UPTET Result 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 8 अप्रैल को होगा घोषित, जानिए डिटेल्स

UPTET Result 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के रिजल्ट 8 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। यूपीटेट 2021 परीक्षा की फाइनल आंसर की कल यानी 7 अप्रैल को जारी की जाएगी। अधिकारियों द्वारा यूपी टेट रिजल्ट 2021 की तारीख और समय की पुष्टि की गई है। यूपीटेट 2022 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपीटेट 2021 23 जनवरी को आयोजित किया गया था। जिसके लिए कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 उम्मीदवारों ने यूपीटेट 2021 के लिए पंजीकरण कराया था।
प्राथमिक स्तर के लिए कुल 10,73,302 उम्मीदवारों (83.09 प्रतिशत) ने परीक्षा दी और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) उम्मीदवार उपस्थित हुए। एक पेपर लीक के बाद 28 नवंबर 2021 को आयोजित यूपीटेट 2021 परीक्षा रद्द कर दिया गया और 23 जनवरी 2022 के लिए पुनर्निर्धारित की गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS