UPTET Results 2021: यूपीटेट रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक

UPTET Results 2021: यूपीटेट रिजल्ट आज होगा घोषित, ऐसे कर पाएंगे चेक
X
UPTET Results 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के रिजल्ट आज यानी 8 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

UPTET Result 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के रिजल्ट आज यानी 8 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। अधिकारियों ने यूपीटेट रिजल्ट 2021 की तारीख की पुष्टि की है। यूपीटेट 2022 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

23 जनवरी को यूपीटेट 2021 आयोजित की गई थी। यूपीटीईटी-2021 के लिए कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें प्राथमिक स्तर पर 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 शामिल हैं।

कुल 10,73,302 उम्मीदवारों (83.09 प्रतिशत) ने प्राथमिक स्तर की परीक्षा दी, जबकि 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) ने उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दी थी। यूपीटेट 2021 की परीक्षा 28 नवंबर 2021 को एक पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी और 23 जनवरी 2022 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था।

यूपीटेट रिजल्ट 2021: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. ऑफिशियल वेबसाइट Updeled.gov.in पर जाएं।

चरण 2. नोटिफिकेशन सेक्शन के तहत प्रदर्शित प्राथमिक या उच्च प्राथमिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

चरण 4. रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

चरण 5. रिजल्ट डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

Tags

Next Story