UPTET Results 2021: यूपीटेट रिजल्ट जल्द होगा घोषित, जानिए डिटेल्स

UPTET Results 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के रिजल्ट अब किसी भी समय घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि यूपीटेट रिजल्ट 2022 घोषित करने की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रिजल्ट 25 मार्च या इस सप्ताह के अंत तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जनवरी के अंत में जारी की गई थी। अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
उम्मीदवार जो यूपीटेट 2022 में उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर चेक कर पाएंगे। यूपी टेट 2021 का आयोजन 23 जनवरी को राज्य भर में किया गया था। यूपीटेट 2021 के लिए प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। प्राथमिक स्तर के लिए कुल 2,532 परीक्षा केंद्र और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए राज्य भर में कुल 1,733 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
राज्य में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 उम्मीदवार (83.09%) शामिल हुए थे। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर के लिए कुल 7,48,810 (85.72%) उपस्थित हुए थे। परीक्षा के लिए 1,62,511 पर्यवेक्षकों, 8530 पर्यवेक्षकों, 1423 उड़न दस्तों के अलावा 5,814 वर्ग-3 और 14,059 वर्ग-4 कर्मचारियों को सेवा में लगाया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS