Uttarakhand Board 10th Result 2019: उत्तराखंड 10वीं रिजल्ट में देहरादून के अनंता सकलानी ने किया टॉप, ऐसे करें रिजल्ट चेक

uttarakhand board 10th result 2019: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE)ने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 (uttarakhand board 10th result 2019), यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 (uk board 10th result 2019), यूबीएसई 10वीं रिजल्ट 2019 (UBSE 10th Result 2019) आज घोषित कर दिया है। यूबीएसई के अध्यक्ष राकेश कुमार कुंवर की मौजूदगी में उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019, यूके बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2019 (uk board class 10 result 2019) घोषित किया गया है। इस बार उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 76.43 प्रतिशत रहा है।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में देहरादून के अनंता सकलानी ने टॉप किया है, वहीं ऋषिकेश के अर्पित ने दूसरा स्थान और सितारगंज की सुराक्षी गेहतोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। छात्र उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाकर अपना उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 चेक कर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं क्लास की परीक्षाएं 2 मार्च से 25 मार्च 2019 तक आयोजित कराई थी। इसके उत्तराखंड 10वीं रिजल्ट 2019 को वैकल्पिक पोर्टल और फोन एसएमएस माध्यम से भी देखा जा सकता है।
उत्तराखंड 10वीं रिजल्ट 2019 (uttarakhand board 10th Result 2019) चेक ऐसे करें।
स्टेप 1- सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर जा कर ' uttarakhand board CLASS 10TH RESULT 2019' क्लिक करें।
स्टेप 3- नई विंडो खुलेगी, उसमें अपना रोल नंबर, कैप्चा कोड भरकर कर GET RESULT बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4- आपका 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS