Viral Video: शादी में अफ्रीकी शख्स ने पंजाबी लुक में किया धांसू भांगड़ा, मूव्स पर फिदा हुए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते है। इन वायरल वीडियो में लोगों को सबसे ज्यादा भाने वाले वीडियो होते है शादी के वीडियो, चाहे वे दूल्हा-दुल्हन के डांस हो या किसी अंकल का देशी डांस। यू तो शादियों के सीजन में अंकल के देसी डांस का एक अलग ही लुप्त होता है। लेकिन आज जो हम आपके लिए वीडियो लेकर आए है वो आपको हैरान कर देगा। अबकी बार वायरल वीडियो में कोई देसी अंकल नहीं बल्कि एक विदेशी है। जिसने अपने डांसिंग स्टाइल से अच्छे-अच्छों को छुल चटा दी।
यहां देखें वीडियो:
इस वायरल वीडियो में एक अफ्रीकी व्यक्ति को एक शादी में हरजीत हरमन के प्रसिद्ध पंजाबी गीत 'मित्रन दा ना चल्दा' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देख कर इतना तो साफ है कि यह अफ्रीकी व्यक्ति ने देसी डांस को बहुत एंजॉय किया है।
क्लिप को 90,000 से अधिक बार देखा गया है। क्लिप में दिख रहे शख्स की पहचान वेम्सली ओकुकु के रूप में हुई है और वीडियो को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
पगड़ी में अफ्रीकी शख्स ने किया बिजोर डांस
अब वायरल हो रहे वीडियो में पगड़ी पहने हुए वेम्सली को एक देसी आदमी के साथ हिट गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। यदि आप एक Instagram यूजर हैं, तो आप शायद जानते हैं कि इस गीत को कई रीलों और वीडियो में इस्तेमाल किया जाता है।
वीडियो को कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया था और इसे जल्द ही 90,000 से अधिक बार देखा गया है। इसे 6 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। लोगों को यह वायरल वीडियो बहुत पसंद आ रही है। लोगों ने इंस्टाग्राम पर कई तरह के प्यारे कमेंट किए है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS