WBPSC Civil Services Admit Card 2022: डब्ल्यूबीपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड हुए जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

WBPSC Civil Services Admit Card 2022: डब्ल्यूबीपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड हुए जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
X
WBPSC Civil Services Prelims Admit Card 2022: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने डब्ल्यूबीपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है।

WBPSC Civil Services Prelims Admit Card 2022: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने डब्ल्यूबीपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (Exe.) आदि (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होंगे, वे डब्ल्यूबीपीएससी की आधिकारिक साइट wbpsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (Exe.) आदि (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 19 जून 2022 को कोलकाता और बाहरी केंद्रों के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

डब्ल्यूबीपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को किसी भी फोटो पहचान के प्रमाण के साथ स्टाम्प साइज की फोटों की 2 प्रतियां ले जानी होंगी। आयोग द्वारा इस परीक्षा के लिए कोई पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। परीक्षा में केवल एक पेपर शामिल होगा। पेपर एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर 200 अंकों का होगा और ढाई घंटे की अवधि का होगा।

Tags

Next Story