CBSE Admit Card 2023: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे? जानिए क्या हैं ताजा अपडेट्स

CBSE Admit Card 2023: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे? जानिए क्या हैं ताजा अपडेट्स
X
CBSE Board 2023 Latest Update: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद छात्र यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 (Board Exam 2023) के लिए डेटशीट जारी कर दी है। अब बोर्ड के परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र अपने नंबर के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 (CBSE 10th Board Exam 2023) 21 मार्च 2023 और सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 (CBSE 10th Board Exam 2023) 5 अप्रैल 2023 को समाप्त होगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा।

CBSE Board Exam 2023: महत्वपूर्ण सूचना

बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्धारित समय के बाद देर से आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ ही सीबीएसई परीक्षा दिशानिर्देश भी जारी करेगा, जिसका सभी उम्मीदवारों को पालन करना होगा। जारी गाइडलाइन के तहत परीक्षा कराई जाएगी।

CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड करें

• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं

• होम पेज पर दिए गए सीबीएसई 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

• अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।

• एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

• चेक करें और अभी डाउनलोड करें।

आपको बता दें कि पिछले साल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दो टर्म में हुई थी। टर्म 1 की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थी। जबकि टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से हुई थी। 10वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक और 12वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 अप्रैल तक हुई थी। कोरोना सुरक्षा गाइडलाइंस के तहत परीक्षा कराई गई थी।

10वीं कक्षा में 21 लाख से अधिक और 12वीं कक्षा में 14 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। 10वीं में 94.40 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं 12वीं में 92.71 फीसदी छात्र सफल रहे।

Tags

Next Story