Top Researchers Dr Narpinder Singh: नरपिंदर सिंह टॉप रिसर्चर्स के लिस्ट में शामिल, इन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

Top Researchers Dr Narpinder Singh: उत्तराखंड के देहरादून में स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के कुलपति (VC) डॉ नरपिंदर सिंह का नाम दुनिया के टॉप रिसर्चर्स में शामिल हुआ है। जिस कारण उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है यूनिवर्सिटी ग्रुप के चेयरमैन प्रो कमल घनशाला ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा की यह क्षण उत्तराखंड और देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है। बता दें कि क्लेरिवेट एनालिटिक्स की ओर से हर साल देश के टॉप रेसेअर्चेर्स की लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में इस साल डॉ नरपिंदर सिंह का नाम दुनिया के टॉप रिसर्चर्स में शामिल हुआ है।
VC डॉक्टर नरपिंदर सिंह
दुनियाभर के हजारों रेसेअर्चेर्स के प्रभावशाली रिसर्च और उनके प्रभाव को देखते हुए क्लेरिवेट एनालिटिक्स की ओर से टॉप रिसर्चर्स की लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह का नाम आने के बाद हर तरफ उनकी चर्चाएं हो रही हैं। शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित डॉ सिंह ने 33 वर्षों तक इस क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।
Dr Narpinder Singh का रिसर्च वर्क
डॉ नरपिंदर सिंह को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टॉप रेसेअर्चेर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। पिछले एक दशक में डॉ नरपिंदर सिंह के शोध 28000 से ज्यादा कोटेशन और 89-h इंडेक्स में शामिल किए गए हैं। उनका रिसर्च वर्क कृषि विज्ञान की समझ को आगे बढ़ाने में भूमिका निभा रहे हैं। डॉ नरपिंदर सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के अनुसंधान समुदाय को दिया है। इनको शोध पत्रों के मामलों में गूगल स्कॉलर में 83 का एच इंडेक्स हासिल करने का गौरव प्राप्त है।
Dr Narpinder Singh ने इन संस्थानों में किया काम
इन्होंने खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, (जीएनडीयू), अमृतसर में 14 अगस्त 2000 से 31 दिसंबर 2022 लगभग 22 साल प्रोफेसर के पद पर रहें। इससे पहले उन्होंने बतौर रीडर 1993 से साल 2000 तक सात साल काम किया। खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, पंजाब यूनिवर्सिटी, लुधियाना में चार साल सहायक प्रोफेसर रह चुके हैं। नरपिंदर सिंह जापान, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों से जुड़े रहे हैं। अब जनवरी 2023 से ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में वीसी के पद पर हैं।
Dr Narpinder Singh को मिले ये अवॉर्ड
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा 2010 में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और कृषि इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए रफी अहमद किदवई पुरस्कार दिया गया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा 2007- 2010 में रमना फेलोशिप प्रदान की गई थी।
साल 2011 में जेसी बोस नेशनल फेलोशिप विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई।
एसोसिएशन ऑफ कार्बोहाइड्रेट केमिस्ट्री एंड टेक्नोलॉजिस्ट्स द्वारा साल 2016 में कार्बोहाइड्रेट अनुसंधान में उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया।
कृषि विज्ञान में भारतीय अनुसंधान उत्कृष्टता-उद्धरण पुरस्कार वेब ऑफ साइंस साल 2019 में प्रदान किया गया था।
साल 2021 में भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा कृषि विज्ञान में प्रोफेसर कृष्णा सहाय बिलग्रामी मेमोरियल मेडल इन्हें मिला।
क्लेरिवेट-2021 द्वारा कृषि विज्ञान में क्षेत्र और वर्ष के लिए शीर्ष 1% में रैंक करने वाले कई उच्च उद्धृत पत्रों के उत्पादन द्वारा प्रदर्शित असाधारण अनुसंधान प्रदर्शन की मान्यता में उच्च उद्धृत शोधकर्ताओं की लिस्ट में शामिल हुए।
क्लेरिवेट-2022 द्वारा कृषि विज्ञान में क्षेत्र और वर्ष के लिए शीर्ष 1% में रैंक करने वाले कई उच्च उद्धृत पत्रों के उत्पादन द्वारा प्रदर्शित असाधारण अनुसंधान प्रदर्शन की मान्यता में उच्च उद्धृत शोधकर्ता के तौर पर पहचान मिली.
Also Read: Indian Army Salary: जानें भारतीय सेना की कितनी होती है सैलरी, ये सुविधाएं भी मिल रही
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS