CBSE दसवीं के नतीजे घोषित, रायगढ़ की प्रगति सतपथी ने हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

रायपुर। सीबीएसई 10वीं के नतीजे आज घोषित किए गए। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ की प्रगति सतपथी ने प्रदेश में टॉप किया है। देशभर की टॉपर लिस्ट में छत्तीसगढ़ से प्रगति का नाम भी शामिल है। रायगढ़ के पटरापली इलाके की प्रगति ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं। प्रगती के पिता एडवोकेट हैं और माता जिला न्यायालय में कार्य करती हैं। प्रगती की एक छोटी बहन भी हैं। प्रगती की सफलता से माता-पिता काफी खुश हैं। बता दें कि प्रगति कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही है। आगे वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
बता दें कि सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में पास में होने का प्रतिशत सबसे ज़्यादा त्रिवेंद्रम का रहा है। यहां 99.85% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर चेन्नई है, जहां 99% स्टूडेंट्स को सफलता मिली है, वहीं टॉप थ्री में तीसरे स्थान पर अजमेर है, जहां 95.89 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफलता मिली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS