पुणे में फंसे मुंगेली के 150 मजदूर, सीएम भूपेश से लगाई मदद की गुहार

पुणे में फंसे मुंगेली के 150 मजदूर, सीएम भूपेश से लगाई मदद की गुहार
X
मजदूरों के लिए नहीं भोजन की व्यवस्था, भूखे –प्यासे कर रहे लॉकडाउन खुलने का इंतजार। पढ़िए पूरी खबर-

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सैकड़ों मजदूर लॉकडाउन में महाराष्ट्र के पुणे में फंस गये हैं। लॉकडाउन के बाद से घर आने की जद्दो-जहद में जुटे हुए हैं। मजदूरों का कहना है कि उनेक भोजन की कोई व्यवस्था नहीं है।

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में फंसे मजदूरों में गर्भवती महिला, बच्चों समेत करीब 150 मजदूर फंसे हुए हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के मजदूर शामिल हैं। मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे गये थे। मजदूरों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मदद की गुहार लगाई है।

Tags

Next Story