लॉकडाउन के बीच 2 स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज

लॉकडाउन के बीच 2 स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज
X
सीआरपीएफ 74 वाहिनी व जिला बल ने की संयुक्त कार्रवाई। पढ़िए पूरी खबर-

सुकमा। लॉकडाउन के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो स्थाई वारंटी नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआरपीएफ 74 वाहिनी कमाण्डेन्ट प्रवीण सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

यह पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी के मुताबिक नक्सली ग्राम रक्षादलम के कमांडर व डिप्टी कमाण्डर गिरफ्तार हो गए हैं। सीआरपीएफ 74 वाहिनी व जिला बल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार हुए दोनों नक्सलियों के खिलाफ पोलमपल्ली थाने में आधा दर्जन अपराध दर्ज है।





Tags

Next Story