सुकमा में जवानों को बड़ी कामयाबी, 20 किलो का आईईडी बरामद

सुकमा में जवानों को बड़ी कामयाबी, 20 किलो का आईईडी बरामद
X
सुकमा में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने 20 किलो का आईईडी बरामद किया है। चिंतागुफा थाना क्षेत्र के तेमेलवाड़ा और पुसवाड़ा के बीच आईईडी बरामद किया गया है।

सुकमा। सुकमा में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने 20 किलो का आईईडी बरामद किया है। चिंतागुफा थाना क्षेत्र के तेमेलवाड़ा और पुसवाड़ा के बीच आईईडी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी लगाया था। जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया। सीआरपीएफ 150वीं और 74 वीं वाहिनी के जवानों ने आईईडी बरामद किया है।


सीआरपीएफ 150 वीं वाहिनी के कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नक्सलियों ने जवानों और वाहनों को बड़ा नुकसान पहुंचाने आईईडी लगाया था। जिसे जवानों ने बरामद कर लिया है। जवानों ने आसपास सर्चिंग भी की।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story