क्वारेंटाइन सेंटर से भागे 20 मजदूर, सचिव और अन्य कर्मचारी जुटे तलाश में

क्वारेंटाइन सेंटर से भागे 20 मजदूर, सचिव और अन्य कर्मचारी जुटे तलाश में
X
भागने वाले सभी मजदूर लाये गये थे आंध्रप्रदेश से। पढ़िए पूरी खबर-

दंतेवाड़ा। अरनपुर गांव में बने क्वारेंटाइन सेंटर से 20 मजदूरों के भागने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर आंध्रप्रदेश से लाये गये थे। कुआकोंडा जनपद सीओ एसके टण्डन ने इसकी पुष्टि की है।

यह घटना अरनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां के अरनपुर गांव में बने क्वारेंटाइन सेंटर से 20 मजदूर भाग गये। मजदूरों के भागने की सूचना मिलने के बाद सचिव और अन्य कर्मचारी मजदूरों की तलाश में जुट गये हैं। मजदूरों के पकड़े जाने के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।


Tags

Next Story