2019 छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों भरा रहा, प्रदेश का स्थान सर्वोपरि हो यह होगा हमारा प्रयासः भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ओड़िशा दौरे के लिए रवाना हुए इससे पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए सबसे पहले प्रदेश वासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। साल के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरा साल छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। कर्ज माफी से लेकर बिजली बिल हाफ, 35 किलो चावल, 2500 रु धान खरीदी और इसी साल में ऐतिहासिक फैसला किसानों की जमीन वापसी का हुआ, जिन आदिवासियों को गलत ढंग से जेल में रखा गया था उन्हें छोड़ने की प्रक्रिया के साथ नरवा गरवा घुरवा बाड़ी कार्यक्रम संचालित हुए हैं।फ्री होल्ड से लेकर गुमास्ता जैसे सारी सुविधाएं यहां दी गई। मुख्यमंत्री सुपोषित योजना, हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत यहां से की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तमाम उपलब्धि इस वर्ष की रही है। हम आने वाले वर्ष में भी इसी प्रकार से निरंतर छत्तीसगढ़ की सेवा करें, निरंतर प्रगति की दिशा में हम अग्रसर हो ताकि भारत के मानचित्र में छत्तीसगढ़ का स्थान सर्वोपरि हो यह हमारा प्रयास होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS