26 लाख की ठगी : लोकल गिरोह पर पुलिस की निगाह, फुटेज से मिले अहम सुराग

26 लाख की ठगी : लोकल गिरोह पर पुलिस की निगाह, फुटेज से मिले अहम सुराग
X
बार-बार बयान बदलने के कारण प्रार्थी भी शक के घेरे में

रायपुर। राजधानी के सुंदर नगर इलाके में हुई ठगी के मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मिली फ़ोटो के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में किसी लोकल गिरोह का हाथ हो सकता है।

यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर की है, जहां नंदन टीएमटी ग्रुप के कर्मचारी से ठगी की बड़ी वारदात हुई थी। बताया जा रहा है कि एक तरफ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी द्वारा बार-बार बयान बदलने के कारण प्रार्थी भी शक के घेरे में है। वहीं इस मामले में एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि- 'सीसीटीवी से मिले फ़ोटो में जो तस्वीर दिख रही है उसके मुताबिक किसी लोकल गिरोह के शामिल होने की आशंका है। पुलिस टीम मामले की जाँच में जुटी हुई है।'

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story