राजधानी रायपुर में व्यापारी से साढ़े 26 लाख रूपए की लूट, खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर दिया घटना को अंजाम Watch Video

राजधानी रायपुर में व्यापारी से साढ़े 26 लाख रूपए की लूट, खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर दिया घटना को अंजाम Watch Video
X
रायपुर में एक व्यापारी से साढ़े 26 लाख रूपए लूट की खबर है। बताया जा रहा है कि रायपुर के कुशालपुर इलाके में नंदन टीएमटी ग्रुप के कर्मचारियों से लूट की बड़ी वारदात हुई है।

रायपुर। रायपुर में एक व्यापारी से साढ़े 26 लाख रूपए लूट की खबर है। बताया जा रहा है कि रायपुर के कुशालपुर इलाके में नंदन टीएमटी ग्रुप के कर्मचारियों से लूट की बड़ी वारदात हुई है। जानकारी के मुताबिक ग्रुप के चार कर्मचारी बड़ी रकम लेकर जा रहे थे, ठीक उस दौरान दो लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एक तरफ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा कर रहे थे, वही दूसरी तरफ चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story