भाटापारा में गिट्टी माफिया पर कार्रवाई, अवैध परिवहन करते 3 हाईवा जब्त

X
By - Akshay Sahu |27 April 2020 10:00 AM IST
सेमारिया घाट पर बने पुलिस चेक पॉइंट पर पकड़ाए हाईवा। पढ़िए पूरी खबर-
भाटापारा। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने गिट्टी से भरे तीन हाइवा जब्त कर लिए हैं।
यह घटना भाटापारा सेमारिया घाट पर बने पुलिस चेक पॉइंट की है, जहां जांच के दौरान पुलिस ने शासन को बिना रॉयल्टी के गिट्टी ले जा रहे लोगों को पकड़ा है।
भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी आईपीएस अंकिता शर्मा ने देर रात जांच के दौरान कार्यवाही की है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS