तीन लाख का खूंखार इनामी नक्सली बामन मंडावी ने किया आत्मसमर्पण, 25 जवानों की हत्या का आरोप Watch Video

विकास तिवारी, दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक तीन लाख के इनामी खूंखार नक्सली ने शनिवार को एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दावा किया है कि सरेंडर नक्सली पर 25 पुलिस जवानों की हत्या का आरोप है। समर्पित नक्सली का नाम बामन मंडावी बताया जा रहा है जो प्लाटून नंबर 26 का सेक्शन कमांडर है और वह 2010 से संगठन से जुड़ा हुआ था। समर्पित नक्सली को दस हजार रुपये प्रोत्साहना राशि दी गई।
दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के समक्ष नक्सली बामन मंडावा ने सरेंडर किया। बताया जा रहा है साल 2014 में सुकमा के टहकावाड़ा में हुए नक्सली हमले में 16 जवान शहीद हुए थे। इस हमले में नक्सलियों ने जवानों के हथियारों की लूट भी की थी। साल 2015 में मैलावाड़ा ब्लास्ट में 7 जवान शहीद हुए थे, इसके अलावा दंतेवाड़ा के कटेकल्याण साप्ताहिक बाजार में हमले में एक जवान शहीद हुआ था, मरजुम हमले में भी एक जवान शहीद हुआ था, सुकमा के मरेंगा में वार्ड पंच की हत्या की गई थी। इन सभी वारदातों में सरेंडर नक्सली बामन मंडावी शामिल था। इसके अलावा भी कई हिंसात्मक घटनाओं में बामन मंडावी के शामिल होने का दावा पुलिस ने किया है। दंतेवाड़ा पुलिस के मुताबिक सरेंडर नक्सली बामन लंबे समय से सुकमा व दंतेवाड़ा जिले के अलग अलग इलाकों में सक्रिय था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS