निकाय चुनाव की आचार संहिता के पहले 7 आईएएस सहित कई अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

रायपुर। आज निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाना है। निर्वाचन आयोग आज इसकी अधिसूचना जारी करने वाला है। अधिसूचना जारी होते ही राज्य में आचार संहिता लग जाएगी। आचार संहिता के पहले प्रदेश में तबादलों को दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का तबदला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक नम्रता गांधी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर धमतरी भेजा गया है। जगदीश सोनकर को महासमुंद का अपर कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर दुर्ग भेजा गया है।
तीन राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले - गजेंद्र सिंह ठाकुर को दुर्ग का अपर कलेक्टर बनाया गया है। हरिकृष्ण शर्मा को नवा रायपुर अटलनगर का उपसचिव बनाया गया है। देव नारायण कश्यप को कोंडागांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS