मतदान के दौरान श्यामगिरी के पोलिंगबूथ 5 बार पहुंचा एक दुधमुंहा बच्चा

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी में चल रहे मतदान के दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों और लम्बी कतार में खड़े लोगों की हंसी उस समय छूट पड़ी जब एक दूधमुंहा बच्चा पांच बार अलग-अलग महिलाओं की गोदी में वहां पहुंचा। दरअसल, कुछ महिलाएं लाइन में खड़े होने वाली असुविधा से बचने और जल्दी वोट डालने के लिए एक ही बच्चे को लेकर बार-बार लेकर पोलिंग बूथ जा रही थी। हद तो तब हो गई जब 55 साल की महिला भी वोट डालने इसी बच्चे को लेकर पहुंची तो लोग उसे देख हंसी नही रोक पा रहे थे। वहां ड्यूटी पर तैनात जवानों ने बताया कि सुबह से ये बच्चा 5वीं बार यहां आया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS