अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने वापस लिया अपना आंदोलन, जल्द नई तारीख का ऐलान

रायपुर। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश की दोनों ही बड़ी पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने अपने - अपने आंदोलन वापस ले लिया है। कांग्रेस 13 नवंबर को दिल्ली कूच करने वाली थी। कांग्रेस धान खरीदी को लेकर 15 नवंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाली थी। लेकिन अब कांग्रेस ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। सुरक्षा कारणों से कांग्रेस ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। जल्द ही कांग्रेस अब नई तिथि की घोषणा करेगी।
बीजेपी ने भी वापस लिया आंदोलन - इधर बीजेपी ने भी अपना आंदोलन वापस ले लिया है। बीजेपी 13 नवंबर को प्रदेशभर में कांग्रेस के वादाखिलाफी को लेकर जेल भरो आंदोलन करने वाली थी। बीजेपी ने उस दिन कांग्रेस का घोषणा पत्र जलाने का ऐलान किया था। अब बीजेपी ने आंदोलन वापस ले लिया है। जल्द ही बीजेपी भी आंदोलन के लिए नए तारीख की घोषणा करेगी।
केंद्रीय गृहमंत्री ने किया फोन - अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डीएम अवस्थी से प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि यहां सब शांति है। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS