जल्द डिस्चार्ज होंगे अमित जोगी , कड़ी सुरक्षा के बीच भेजे जाएंगे जेल

रायपुर। पूर्व विधायक अमित जोगी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। बालाजी हास्पिटल के संचालक डा. देवेंद्र नायक का कहना है कि स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए उन्हें मंगलवार या बुधवार को डिस्चार्ज कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक हास्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बिलासपुर जिले के पेंड्रा गोरखपुर स्थित उपजेल भेजा जाएगा। विदित हो कि फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में भाजपा नेत्री समीरा पैकरा की शिकायत पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
इस मामले में कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर जेल भेजने का फैसला सुनाया था। उसके बाद अमित को पेंड्रा, गोरखपुर उपजेल दाखिल किया गया था। जेल में तबीयत बिगड़ने के दौरान उपचार के लिए बिलासपुर लाया गया। जहां से उन्हें सेंट्रल जेल रायपुर भेजा गया था। यहां उनके स्वास्थ्य की जांच बालाजी हास्पिटल में की जा रही थी। चार डाक्टरों की देखरेख में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें जल्द डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS