नहीं हो रहा अमित जोगी की हालत में सुधार, हालचाल जानने अस्पताल पहुंची मां रेणु जोगी

बिलासपुर। पूर्व विधायक और जेसीसीजे के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी के स्वास्थ्य में अभी तक कोई सुधार नहीं आया है। अमित जोगी बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं और नेरोलॉजिस्ट उनका चेकअप कर रहे हैं। बताया जा रहा है सुबह से अमित का बॉडी चेकअप और एमआईआर, ईसीजी, ईसीओ टेस्ट किए गए हैं फिलहाल उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं मां रेणु जोगी भी अपने बेटे अमित जोगी का हाल जानने अस्पताल पहुंची है। इस दौरान उनके साथ विधायक धरमजीत सिंह भी मौजूद हैं।
बता दें शुक्रवार को रात को अचानक जोगी की तबीयत खराब होने के बाद गौरेला जेल से सिम्स ले जाया गया था। जहां सिम्स के केजुअल्टी में उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पहले आईसीयू में भर्ती कराया और उसके बाद हालत खराब होती देख देर रात ही अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां इलाज जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS