बिलासपुर का यह ओवरब्रिज जहां ट्रैफिक पुलिस करती है मनमानी, जब मन हुआ बेरिकेड खोल दिया, जब मन किया बंद कर दिया

बिलासपुर का यह ओवरब्रिज जहां ट्रैफिक पुलिस करती है मनमानी, जब मन हुआ बेरिकेड खोल दिया, जब मन किया बंद कर दिया
X
छत्तीसगढ़ निर्माण के 18 साल बाद भी लोगों को महाराणा प्रताप चौक के अव्यस्थित ट्रैफिक से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि अधिकारियों का जब मन होता है चौक पर बेरिकेड लगा देते हैं और जब मन होता है खोल देते हैं।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ निर्माण के 18 साल बाद भी लोगों को महाराणा प्रताप चौक के अव्यस्थित ट्रैफिक से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि अधिकारियों का जब मन होता है चौक पर बेरिकेड लगा देते हैं और जब मन होता है खोल देते हैं। इधर ओवरब्रिज के नीचे का एप्रोच रोड इतना खराब हो चुका है कि लोगों का चलना दुर्लभ हो गया है। व्यवस्था बनाने वाले अधिकारी कभी ओवरब्रिज के नीचे चलकर देखें तब उन्हें पता चलेगा कि वहां की हालत क्या है।

जिले में जितने भी अधिकारी आते हैं सभी महाराणा प्रताप चौक की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के प्रयास में लग जाते हैं। पूर्व में व्यवस्था बनाने के लिए चौक पर बेरिकेड लगाकर घेर दिया गया था। गौरवपथ से जाने वाले वाहनों को व्यापार विहार जाने के लिए राजीव गांधी चौक से गाड़ी मोड़कर आना पड़ता था, वहीं व्यापार विहार से गौरवपथ की ओर आने वाहनों के लिए ओवरब्रिज के नीचे जाने से आने की व्यवस्था बनाई गई थी।

उक्त योजना कुछ माह तक चली, उसके बाद राजीव गांधी चौक पर बड़े वाहनों के मोड़ने पर ट्रैफिकजाम की समस्या होने पर दूसरे अधिकारी ने चौक से बेरिकेड हटवा दिया। पिछले कुछ माह से चौक से बेरिकेड हटाने से काफी हद तक व्यवस्था सुधरी नजर आ रही थी, किन्तु वर्तमान में आलम यह है कि चौक से कभी भी बेरिकेड हटा दिया जाता है तो कभी बंद कर दिया जाता है।

बेरिकेड बंद होने पर व्यापार से आने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के जर्जर व कीचड़ भरे रोड पर जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। जिसके चलते आए दिन दुर्घटना हो रही है। महाराणा प्रताप चौक की ट्रैफिक व्यवस्थित करने के लिए स्थाई हल नहीं निकाला जा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ समय के लिए बंद

वीआईपी के आवागमन के दौरान कुछ समय के लिए चौक को बेरिकेड लगाकर बंद किया जाता है। उसके बाद दिन भर बेरिकेड को हटा दिया जाता है। ओवरब्रिज के नीचे जर्जर सड़क के चलते ही चौक से बेरिकेड काे हटाकर आवागमन की व्यवस्था बनाई जाती है।

- रोहित बघेल, एडीशनल एसपी ट्रैफिक

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story