जिला प्रशासन टीम की बड़ी कार्रवाई, तीन राइस मिल में छापा, हजारों बोरी अवैध धान जब्त

जिला प्रशासन टीम की बड़ी कार्रवाई, तीन राइस मिल में छापा, हजारों बोरी अवैध धान जब्त
X
धान के अवैध भण्डारण और परिवहन को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम ने तीन राइस मिल में छापा मारा जिसके बाद 2 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है।

जांजगीर चाम्पा। धान के अवैध भण्डारण और परिवहन को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अलग - अलग ठिकानों पर कार्रवाई की है। टीम ने तीन राइस मिल में छापा मारा है और 2 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है। फगुरम के लक्ष्मीनारायण राइस मिल से 2 हजार क्विंटल धान जब्त किया गया है। देवरघटा के राइस मिल से 254 बोरी और कटहरी के राइस मिल से 300 बोरी धान जब्त किया गया है। इसके साथ ही नवागढ़ विकासखण्ड के चौराभाठा में दो ट्रक पर करवाई करते हुए 1 हजार बोरी धान जब्त किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story