Big Breaking: डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता वाला ओलंपिक संघ भंग, अब चुना जाएगा नया अध्यक्ष

रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की अध्यक्षता वाले छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एसोसिएशन को पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं ने भंग कर दिया है। एसोसिएशन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब तक चुनाव होने के साथ कई तरह की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। पंजीयक फर्म ने जांच के बाद कहा कि एसोसिएशन ने कई नियमों का उल्लंघन किया है। जिसके वजह से मान्यता का अधिकार खो चुका है।
रमन सिंह जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तब खेल संघों ने उन्हे संघ की कमान सौंपी थी। लेकिन भाजपा सरकार की विदाई के बाद संघ को लेकर खींचतान शुरू हो गई। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एसोसिएशन का कार्यकाल 25 अक्टूबर 2019 को समाप्त हो चुका है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब तक चुनाव नही होने के बाद कार्रवाई की गई है।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नए अध्यक्ष सीएम भूपेश बघेल को बनाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के कई खेल संघ उनसे मुलाकात कर आग्रह कर चुके है। माना जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल अपनी सहमति दे सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS