बड़ी खबर : हटाई गईं डीन डॉ आभा सिंह, डॉ दत्त को मिली जिम्मेदारी

बड़ी खबर : हटाई गईं डीन डॉ आभा सिंह, डॉ दत्त को मिली जिम्मेदारी
X
कोरोना के चलते लॉकडाउन के इस माहौल में राज्य शासन का बड़ा आदेश, पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग से एक महत्वपूर्ण आदेश आज जारी हुआ है, जिसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ आभा सिंह को वहां से हटाकर डायरेक्टारेट में जिम्मेदारी दी गई है, वहीं डीन जैसे महत्वपूर्ण पद पर डॉ विष्णु दत्त को पदस्थ किया है।

कोरोना के चलते इस समय लॉक डाउन का माहौल है। ऐसे में प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में एक महत्वपूर्ण पद पर फेरबदल को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिन डॉ दत्त को अब डीन की जिम्मेदारी दी गई है, वे अब तक चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में पदस्थ थे।

पढ़िए आदेश-





Tags

Next Story