Big News : बिलासपुर में एक और मजदूर की मौत, झारखंड के लिए पैदल सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

बिलासपुर। बिलासपुर में प्रवासी मजदूर की मौत की खबर आई है। महाराष्ट्र के नागपुर से झारखंड जाने के लिए 8 मजदूरों को टोली रायपुर होते हुए बिलासपुर पहुंचा था।
जानकारी मिल रही है कि डिहाड्रेशन की वजह से मजदूर रवि मुंडा की तबीयत बिगड़ी थी। इसी बीच दिल का दौरा पड़ने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर को 4 मई से सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अपने गंतव्य के लिए पैदल निकले मजदूरों की मौत का बिलासपुर में यह दूसरा मामला सामने आया है। इसके पहले मृत मजदूर का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया था।
जानकारी यह भी मिल रही है मृतक रवि मुंडा के परिजनों ने बॉडी लेने और अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद बिलासपुर की सामाजिक संस्था 'पहल' ने आज रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। मृतक मजदूर के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 5 मई को आई थी, जिसमें बताया गया था कि वह कोरोना से ग्रसित नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS