जन्मदिन विशेष : मोहन मरकाम, एक शिक्षाकर्मी से पीसीसी चीफ तक का सफर

जन्मदिन विशेष : मोहन मरकाम, एक शिक्षाकर्मी से पीसीसी चीफ तक का सफर
X
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। हाल ही में उन्हें पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी दी गई है।

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। हाल ही में उन्हें पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी दी गई है। वे बस्तर क्षेत्र के पहले नेता हैं जिन्हें पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी दी गई है। मोहन मरकाम का जन्म कोंडागांव जिले के टेंडमुण्डा गांव में एक किसान परिवार में 15 सितंबर 1967 हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल में ही हुई। मोहन मरकाम ने छात्र जीवन में छात्र संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारियों का निवर्हन किया।

राजनीतिक सफर - मोहन मरकाम 1990 में कांग्रेस में शामिल हुए। पहली बार उन्होंने 2008 में कोंडागांव विधानसभा से चुनाव लड़ा। हालांकि उन्हें बीजेपी प्रत्याशी लता उसेंडी से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी ने 2013 के चुनाव में भी उनपर भरोसा जताया। मोहन मरकाम 2013 में पहली बार विधायक बने। उन्होंने कोंडागांव सीट से जीत दर्ज की। मरकाम ने बीजेपी की प्रत्याशी लता उसेंडी को हराया था। उसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में भी मोहन मरकाम अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने एक बार फिर बीजेपी की लता उसेंडी को हराया। मोहन मरकाम सरल सहज हैं और पार्टी के सभी सीनियर नेताओं से उनके अच्छे संबंध हैं। राजनीति में आने से पहले वे दो महीने शिक्षाकर्मी रहे। लंबे अरसे तक एलआईसी के विकास अधिकारी भी रहे।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story